रफीगंज : पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2018 3:10 PM
– पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा औरंगाबाद रफीगंज (औरंगाबाद) : रफीगंज प्रखंड के मई भुइयां बिगहा गांव में 40 वर्षीय फूलकुमारी देवी की उसके ही पति जगदीश रिकियासन ने रात्रि में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या के बाद पति फरार हो गया. घटना की सूचना […]
– पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा औरंगाबाद
रफीगंज (औरंगाबाद) : रफीगंज प्रखंड के मई भुइयां बिगहा गांव में 40 वर्षीय फूलकुमारी देवी की उसके ही पति जगदीश रिकियासन ने रात्रि में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या के बाद पति फरार हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों व गांव वालों से जरूरी पूछताछ के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया है.
पता चला कि मृतक के पांच पुत्र है. इस मामले में पुलिस मृतका के पिता व मदनपुर थाना के क्रमडीह गांव निवासी महेश रिकियासन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
रफीगंज थाना अध्यक्ष ने कहा की घटना कैसे और किस परिस्थिति में हुई है इसकी पड़ताल की जा रही है. साथ ही हत्यारे पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










