संतोष ने कलम छोड़ थामा हथियार

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : रफीगंज में हुई पेट्रोल पंप लूट मामले में पुलिस ने जिन दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है वह शिक्षित है. सलैया थाना क्षेत्र के मंगर बिगहा निवासी संतोष कुमार सिन्हा पढ़ने की उम्र में ही कलम त्याग कर हथियार पकड़ लिया था. बताया जाता है कि संतोष ने बीए तक की शिक्षा […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : रफीगंज में हुई पेट्रोल पंप लूट मामले में पुलिस ने जिन दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है वह शिक्षित है. सलैया थाना क्षेत्र के मंगर बिगहा निवासी संतोष कुमार सिन्हा पढ़ने की उम्र में ही कलम त्याग कर हथियार पकड़ लिया था. बताया जाता है कि संतोष ने बीए तक की शिक्षा प्राप्त की है.

जब इसको नौकरी नहीं मिली, तो इसी थाना क्षेत्र के कठौतिया निवासी अवधेश यादव के साथ अपराध की दुनिया में कूद गया और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देने लगा. एसडीपीओ ने बताया कि अवधेश की गिरफ्तारी संतोष कुमार सिन्हा के घर मंगर बिगहा से ही हुई है.

दोनों शातिर अपराधी है. दिन में अपने आप को पीपुल्स वार व अन्य नक्सली संगठन का नाम बता कर लेवी की वसूली करते हैं और रात में लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देते है. इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन