मारपीट की घटनाओं में सात जख्मी, दो हुए रेफर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jun 2017 10:21 AM (IST)
विज्ञापन

दाउदनगर अनुमंडल : दाउदनगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर मारपीट की अलग- अलग घटनाओं में सात लोग जख्मी हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम पुराना शहर वार्ड संख्या-5 में मारपीट की घटना में विजय सिंह, धनंजय सिंह व जीतनी कुंवर, रामजी यादव जख्मी हो गये. सभी घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी […]
विज्ञापन
दाउदनगर अनुमंडल : दाउदनगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर मारपीट की अलग- अलग घटनाओं में सात लोग जख्मी हो गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम पुराना शहर वार्ड संख्या-5 में मारपीट की घटना में विजय सिंह, धनंजय सिंह व जीतनी कुंवर, रामजी यादव जख्मी हो गये.
सभी घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी में किया गया. पीएचसी सूत्रों ने बताया कि विजय सिंह व रामजी यादव को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जाता है. दाउदनगर थाना क्षेत्र के सिंदुआर गांव में शनिवार की देर रात मारपीट की घटना में संजय पासवान व सूरज कुमार जख्मी हो गये. पीएचसी सूत्रों ने बताया कि सूरज को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया है.
वहीं दाउदनगर थाना क्षेत्र के ही गोरडीहां गांव में मारपीट की घटना में 92 वर्षीय राजदेव पांडेय जख्मी हो गये. स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है. जख्मी श्री पांडेय ने बताया कि उनके जमीन में नाली बहाया जा रहा था. मना करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की है. उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




