औरंगाबाद में दो मासूम भाई-बहनों की डूबने से मौत, खेलते-खेलते अचानक तालाब में फिसला पैर

Published by : Preeti Dayal Updated At : 08 Apr 2026 8:55 AM

विज्ञापन

दोनों मासूम और घटनास्थल की तस्वीर

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले में दर्दनाक घटना घटी. यहां दो मासूम भाई-बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है. कहा जा रहा है कि दोनों तालाब किनारे खेल रहे थे. लेकिन अचानक उनका पैर फिसल गया और तालाब में डूबने से मौत हो गई.

विज्ञापन

Bihar News: औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना इसाके के उमगा टोले बरछीवीर गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया. गांव के एक तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया. मृतकों की पहचान नालंदा निवासी विक्की सिंह की पांच साल की बेटी वैष्णवी कुमारी और तीन साल के बेटे रंजन कुमार के रूप में हुई है.

तालाब किनारे खेल रहे थे बच्चे

बताया जाता है कि दोनों बच्चे घर के पास के ही एक तालाब के किनारे खेल रहे थे. इसी दौरान अचानक बच्चे का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. चंद सेकेंड में बच्ची भी गिर गई. काफी देर तक जब बच्चे नजर नहीं आए तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. एक-दो लोगों ने बच्चों को तालाब के किनारे खेलते हुए देखा था.

एक-एक कर मिला दोनों बच्चे का शव

आशंका के आधार पर ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर तलाश की तो एक-एक कर दोनों बच्चों का शव मिला. इसके बाद वहां कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

गोलगप्पे की दुकान से चलाता था परिवार

इस घटना के बाद मृत बच्चों की मां पलक देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के अन्य सदस्य भी गहरे सदमे में हैं. बताया जाता है कि परिवार उमगा टोले बरछीवीर में ससुराल में रहकर गोलगप्पे की दुकान चलाकर किसी तरह अपना भरण-पोषण करता था. इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तालाबों के आस-पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में फिर इस तरह की घटना ना हो सके.

Also Read: बिहार के इन सरकारी कर्मियों और अधिकारियों के ट्रांसफर पर लगी रोक, जानिए मामला

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन