चित्रकला में अचल व म्यूजिकल चेयर में रोशन रहे अव्वल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Dec 2016 4:44 AM
करपी(अरवल) : इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के परिसर में गुरुवार को निःशक्त छात्रों के बीच विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सालिक राम शर्मा ने किया. आयोजित प्रतियोगिता में चित्र कला में अचल कुमारी प्रथम तथा विकास कुमार द्वितीय स्थान पर रहा. जलेबी दौड़ बालक वर्ग में सीतलाल […]
करपी(अरवल) : इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के परिसर में गुरुवार को निःशक्त छात्रों के बीच विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सालिक राम शर्मा ने किया. आयोजित प्रतियोगिता में चित्र कला में अचल कुमारी प्रथम तथा विकास कुमार द्वितीय स्थान पर रहा. जलेबी दौड़ बालक वर्ग में सीतलाल कुमार प्रथम तथा नीतीश कुमार द्वितीय बालिका वर्ग में अचल कुमारी प्रथम सिंधु कुमारी द्वितीय स्थान पर रही. सक्रेस् दौड़ के बालक वर्ग में रोशन कुमार प्रथम प्रेम कुमार द्वितीय बालिका वर्ग में अंचल कुमारी प्रथम तथा प्रीति कुमारी द्वितीय स्थान पर रही.
म्यूजिकल चेयर में रोशन कुमार प्रथम सितलाल कुमार द्वितीय जबकि बालिका वर्ग में पूजा कुमारी प्रथम तथा सिंधु कुमारी द्वितीय स्थान पर रही. शारीरिक शिक्षक रंजीत कुमार की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में धर्मेंद्र कुमार, कौशल किशोर, राकेश कुमार एवं सत्येंद्र कुमार सहयोग कर रहे थे. साधन सेवी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया की विक्लांगता दिवस के पूर्व इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सफल प्रतिभागी जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










