ePaper

अरवल के युवक ने राजगीर के होटल में लगायी फांसी

Updated at : 27 Nov 2016 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
अरवल के युवक ने राजगीर के होटल में लगायी फांसी

राजगीर : राजगीर बस स्टैंड स्थ्तिा होटल नालंदा रेसिडेंसी में एक पर्यटक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. पर्यटक की पहचान अरवल जिला के करपी थाना अंतर्गत मोहम्मदपुर गांव निवासी कामता प्रसाद सिंह के पुत्र रवि वर्मा के रूप में किया गया है. सूचना पाकर राजगीर डीएसपी संजय कुमार तत्काल होटल पहुंचे. होटल मालिक […]

विज्ञापन

राजगीर : राजगीर बस स्टैंड स्थ्तिा होटल नालंदा रेसिडेंसी में एक पर्यटक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. पर्यटक की पहचान अरवल जिला के करपी थाना अंतर्गत मोहम्मदपुर गांव निवासी कामता प्रसाद सिंह के पुत्र रवि वर्मा के रूप में किया गया है. सूचना पाकर राजगीर डीएसपी संजय कुमार तत्काल होटल पहुंचे. होटल मालिक वैद्यनाथ सिंह ने कहा कि यह पर्यटक 20 नवंबर को ही कमरा बुक कराया था और आज ही चेक आउट करने वाला था. उसने 11 बजे रूम खाली करने व पेमेंट करने का टाइम दिया था. जब साढ़े 11 बजे तक वह चेक आउट नहीं करवाया तो स्टाफ ने कमरे में जाकर आवाज लगायी.

परंतु वह कमरा नहीं खोल. फिर काफी प्रयास के बाद वह कमरा नहीं खोला तो लोगों को कुछ आशंका हुई. फिर पुलिस को फोन करने के बाद पुलिस ने भी मास्टर की से रूम खोलने को कहा, परंतु दरवाज अंदर से लॉक रहने के कारण दरवाजा नहीं खुला, फिर दरवाजा तोड़ कर पुलिस कमरे में दाखिल हुई तो उसे मोफलर के सहारे पंखे से झूला हुआ पाया गया. डीएसपी संजय कुमार ने कहा कि उसके परिजनों से जब संपर्क किया गया तो उसके पिता ने बताया कि वह लावारिस है और हम उसे एक साल पहले ही घर से बेदखल कर दिये हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा होटल के रूम नंबर 119 जिसमें वह ठहरा हुआ था को सील कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन