जिप अध्यक्ष के निरीक्षण से विभागों में हड़कंप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2016 3:48 AM
कुथा अरवल : कुर्था उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, रामरतन उच्च विद्यालय, कुथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सीडीपीओ कार्यालय का अरवल के जिप अध्यक्ष रंजय कुमार ने गुरुवार को निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पाया कि उच्च विद्यालय में भारी अनियमितता है. जांच के क्रम में विद्यालय में पाया कि बगैर परमिशन के पेड़ […]
कुथा अरवल : कुर्था उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, रामरतन उच्च विद्यालय, कुथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सीडीपीओ कार्यालय का अरवल के जिप अध्यक्ष रंजय कुमार ने गुरुवार को निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पाया कि उच्च विद्यालय में भारी अनियमितता है. जांच के क्रम में विद्यालय में पाया कि बगैर परमिशन के पेड़ की कटाई कर बिक्री की एक लाख रुपये की निकासी की गयी है
जिसका कोई कागजात नहीं मिला. मध्य विद्यालय में वर्ग षष्ठम ए में एक भी बच्चों का अनुपस्थिति नहीं बनायी गयी थी. वहीं रामरतन उच्च विद्यालय में 15 शिक्षकों में से एक शिक्षक बगैर सूचना के अनुपस्थित पाया गया. हालांकि उन्होंने कहा कि प्रखंड के भिन्न-भिन्न विभागों में कई प्रकार की अनियमितता पायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










