जिलाधिकारी के साथ कुर्था के जनप्रतिनिधियों की बैठक आज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2016 2:33 AM

विज्ञापन

कुर्था (अरवल) : तीन मई मंगलवार को अरवल जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष, अरवल पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार मिश्र समेत जिले के कई अधिकारी कुर्था प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर प्रखंड क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र के मतदाताओं के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक लोगों को चुनाव से संबंधित बातों की […]

विज्ञापन

कुर्था (अरवल) : तीन मई मंगलवार को अरवल जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष, अरवल पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार मिश्र समेत जिले के कई अधिकारी कुर्था प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर प्रखंड क्षेत्र के तमाम

जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र के मतदाताओं के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक लोगों को चुनाव से संबंधित बातों की विस्तृत जानकारी देंगे.
उक्त आशय की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार ने दी . इन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव निष्पक्ष एवं स्वच्छ संपन्न कराने के लिए अधिकारी कृत संकल्पित हैं. वहीं इन्होंने बताया कि प्रखंड के तमाम जनप्रतिनिधियों व मतदाता तीन मई मंगलवार को कुर्था प्रखंड मुख्यालय
में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन