ताड़ी व्यवसायी के पक्ष में जुलूस निकाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Apr 2016 12:27 AM
अरवल : ताड़ी व्यवसायी के पक्ष में भाकपा माले ने शहर में जुलूस निकाल कर सरकार की नीति के विरोध में सदर प्रखंड परिसर में धरना दिया. धरना सभा की अध्यक्षता विजय पासवान ने की. ताड़ी व्यवसाय से जुड़े लोगों पर पुलिसिया दमन बढ़ गयी है. यहां तक की उनकी झोंपड़ियों को नष्ट किया जा […]
अरवल : ताड़ी व्यवसायी के पक्ष में भाकपा माले ने शहर में जुलूस निकाल कर सरकार की नीति के विरोध में सदर प्रखंड परिसर में धरना दिया. धरना सभा की अध्यक्षता विजय पासवान ने की. ताड़ी व्यवसाय से जुड़े लोगों पर पुलिसिया दमन बढ़ गयी है. यहां तक की उनकी झोंपड़ियों को नष्ट किया जा रहा है. वक्ताओं ने कहा कि सरकार को ताड़ी पर रोक लगाने के पहले उनके परिवार के भरण-पोषण के लिए विकल्प की घोषणा करनी चाहिए थी.
वक्ताओं ने कहा कि ताड़ और खजूर से उत्पादन के लिए सरकार फैक्टरी खोले ताकि ताड़ व खजूर से संबंध रखनेवाले परिवारों को रोजी-रोटी मिल सके. इस दौरान डीएम के नाम मांगपत्र सौंपा गया. सभा को विजय यादव, गणेश यादव, देवलखन तपेश्वर गोपाल सिंह, समेत कई अन्य लोगों ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










