ePaper

अगलगी में 50 हजार की संपत्ति राख, मायूसी

Updated at : 14 Apr 2016 2:17 AM (IST)
विज्ञापन
अगलगी में 50 हजार की संपत्ति राख, मायूसी

वंशी (अरवल) : सोनभद्र वंशी सूर्यपूर प्रखंड के सोनभद्र ग्राम निवासी लक्ष्मण निषाद के मकान में अगलगी की घटना में 50 हजार रुपये की सामग्री जल गयी. यह घटना दिन में करीब 10 बजे हुई. काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया . प्राप्त जानकारी के अनुसार खाना बनाने के बाद चुल्हे […]

विज्ञापन

वंशी (अरवल) : सोनभद्र वंशी सूर्यपूर प्रखंड के सोनभद्र ग्राम निवासी लक्ष्मण निषाद के मकान में अगलगी की घटना में 50 हजार रुपये की सामग्री जल गयी. यह घटना दिन में करीब 10 बजे हुई. काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया . प्राप्त जानकारी के अनुसार खाना बनाने के बाद चुल्हे से निकली आग से मिट्टी फूस के बने मकान में आग लगी. मकान में रखा कपड़ा तथा खाद्य पदार्थ जल कर नष्ट हो गया.

आग लगने की सूचना मिलते ही पूर्व मुखिया गंगीया देवी, समाजसेवी केसरी कुमार शर्मा, रणविजय सरदार समेत अन्य ने पीड़ित परिवार से मिल कर सांत्वना दी .

कुर्था (अरवल) : स्थानीय थाना क्षेत्र सचई गांव में बिजली का तार गिरने से खेत में लगी गेहूं फसल जल कर राख हो गयी. सचई गांव निवासी झलक साव व फागु साव के दस कट्ठे खेत में लगी गेहू फसल गयी. खेत के ऊपर से बिजली का तार गुजरा है. विद्युत प्रवाहित तार अचानक गिर गया. आनन-फानन में गांवों वाले ने इसकी सूचना बिजली कंपनी दी. इसके बाद बिजली सप्लाइ काट दी गयी.

तब जाकर गामीणों ने आग पर काबू पाया. अंचलाधिकारी फिरोज एकबाल ने बताया कि क्षति का आकलन कर राज्य सरकार के राहत कोष से मदद दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन