ePaper

स्वर्ण व्यवसायियों ने फूंका वित्त मंत्री का पुतला

Updated at : 10 Mar 2016 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
स्वर्ण व्यवसायियों ने फूंका वित्त मंत्री का पुतला

कुर्था (अरवल) : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा ज्वेलरी शॉप पर 1% एक्साइज ड्यूटी लगाये जाने के खिलाफ कुर्था के स्वर्ण व्यवसायियों ने स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के अरवल जिलाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार के नेतृत्व में महा विरोध प्रदर्शन निकाल कर अरुण जेटली का पुतला दहन किया. महा विरोध मार्च कुर्था बाजार से निकल कर […]

विज्ञापन

कुर्था (अरवल) : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा ज्वेलरी शॉप पर 1% एक्साइज ड्यूटी लगाये जाने के खिलाफ कुर्था के स्वर्ण व्यवसायियों ने स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के अरवल जिलाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार के नेतृत्व में महा विरोध प्रदर्शन निकाल कर अरुण जेटली का पुतला दहन किया.

महा विरोध मार्च कुर्था बाजार से निकल कर कुर्था मध्य विद्यालय से होते हुए कुर्था बस स्टैंड पहुंचा, जहां वित्त मंत्री का पुतला दहन किया गया. इस बाबत जिलाध्यक्ष अनिल ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा काला कानून थोपे जाने के खिलाफ 11 मार्च को अरवल जिले में मौन जुलूस
निकाल जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा जायेगा. मौके पर संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अरुण स्वर्णकार, सन्नी कुमार, राम कुमार, दीपु कुमार, राजू कुमार, मुकेश कुमार, संजय सोनार, लक्ष्मी नारायण, अनुज कुमार समेत दर्जनों स्वर्णकार शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन