गोशाला में लगी आग, हजारों की संपत्ति राख
Updated at : 22 Feb 2016 12:15 AM (IST)
विज्ञापन

करपी (अरवल) : थाना क्षेत्र के पुराण गांव में दो व्यक्तियों के गोशाला में आग लग जाने के कारण हजारों रुपये की सामग्री जलकर राख हो गयी. ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनार्द्धन शर्मा एवं हरिद्वार शर्मा का एक ही जगह ईंट एवं खपड़ैल से बनी गोशाला थी. शनिवार की शाम गोशाला से […]
विज्ञापन
करपी (अरवल) : थाना क्षेत्र के पुराण गांव में दो व्यक्तियों के गोशाला में आग लग जाने के कारण हजारों रुपये की सामग्री जलकर राख हो गयी.
ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनार्द्धन शर्मा एवं हरिद्वार शर्मा का एक ही जगह ईंट एवं खपड़ैल से बनी गोशाला थी. शनिवार की शाम गोशाला से आग की लपटें निकलते देख आस-पास के लोगों ने पशुओं को गोशाला से बाहर निकाल डीजल पंप से तथा अन्य साधनों से आग को बुझाया. मिली जानकारी के अनुसार गोशाला से मच्छर भगाने के लिए धूआं किया था और उसी से आग लग गयी. इस घटना में हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




