देश का किया जा रहा भगवाकरण: भाकपा माले
Updated at : 22 Feb 2016 12:15 AM (IST)
विज्ञापन

करपी (अरवल) : प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के प्रागंण में रविवार को भाकपा माले का दो दिवसीय करपी एवं वंशी इकाई का चौथे सम्मेलन का आयोजन किया गया.सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला पार्षद ने कहा कि इस समय देश में भगवाकरण करने की कोशिश हो रही है. वहीं प्रदेश की नीतीश सरकार भाजपा […]
विज्ञापन
करपी (अरवल) : प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के प्रागंण में रविवार को भाकपा माले का दो दिवसीय करपी एवं वंशी इकाई का चौथे सम्मेलन का आयोजन किया गया.सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला पार्षद ने कहा कि इस समय देश में भगवाकरण करने की कोशिश हो रही है. वहीं प्रदेश की नीतीश सरकार भाजपा के रास्ते पर ही चल रही है.
भाकपा माले उनके इस मंसुबे को पूरा नहीं होने देगी. उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार छात्रों की आवाज को दबाना चाह रही है. वहीं खेमस नेता उपेंद्र पासवान ने कहा कि जेएनयू के छात्र नेता कन्हैया के साथ सरकार गलत आरोप लगाकर जेल में डाल दिया. भाकपा माले इसका पूरजोर विरोध करती है. इन्होंने कन्हैया को जल्द से जल्द रिहाई करने की मांग की. इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार सिंह, सभी ब्रांच कमेटी सदस्य समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




