ePaper

उचक्कों ने उड़ाया बैग , प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 20 Feb 2016 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
उचक्कों ने उड़ाया बैग , प्राथमिकी दर्ज

अरवल ग्रामीण. डोडहा निवासी राजेंद्र ठाकुर की बैग में रखे 95 हजार रुपये बैदराबाद बस स्टैंड से उचक्कों ने उड़ा लिया. इस संदर्भ में टाउन थाने में ठाकुर के द्वारा आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति पटना से अपने घर डोडहा के लिए बैदराबाजार बस […]

विज्ञापन

अरवल ग्रामीण. डोडहा निवासी राजेंद्र ठाकुर की बैग में रखे 95 हजार रुपये बैदराबाद बस स्टैंड से उचक्कों ने उड़ा लिया. इस संदर्भ में टाउन थाने में ठाकुर के द्वारा आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति पटना से अपने घर डोडहा के लिए बैदराबाजार बस स्टैंड में उतरे व अपने बैग को रख कर वाहन का इंतजार करने लगे. इसी दौरान उचक्कों ने उनका बैग गायब कर दिया, जिसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गयी. सदर थाना अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि राजेंद्र ठाकुर के द्वारा दिये गये आवेदन पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन