फॉल्ट लगाने के आरोप में दो बिजली मिस्त्रियों पर प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2016 5:28 AM
जहानाबाद : संविदा पर बहाल दो बिजली मिस्त्रियों (मानव बल) पर परसबिगहा थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है. बिजली बोर्ड जहानाबाद के एसडीओ उज्जवल कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है दोनों मानव बल पर तिताई बिगहा गांव के समीप 11 हजार केवीए के तार में फॉल्ट लगाकर बिजली आपूर्ति बाधित करने […]
जहानाबाद : संविदा पर बहाल दो बिजली मिस्त्रियों (मानव बल) पर परसबिगहा थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है. बिजली बोर्ड जहानाबाद के एसडीओ उज्जवल कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है दोनों मानव बल पर तिताई बिगहा गांव के समीप 11 हजार केवीए के तार में फॉल्ट लगाकर बिजली आपूर्ति बाधित करने का आरोप है.
परसबिगहा थानाध्यक्ष रितु राज ने दर्ज एफआईआर में पुष्टि की है और बताया कि दोनों मिस्तियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. दोनों फरार बताए गए है. पुलिस के अनुसार आरोपित बिजली मिस्त्रियों में एक प्रेमधन प्रसाद, गगकुरा और दूसरा रंजय कुमार अमैन गांव के निवासी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










