ePaper

बैठक में विद्यार्थी परिषद के कार्यकलापों पर हुई चर्चा

Updated at : 05 Jan 2016 2:17 AM (IST)
विज्ञापन
बैठक में विद्यार्थी परिषद के कार्यकलापों पर हुई चर्चा

अरवल ग्रामीण : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई की बैठक स्थानीय कार्यालय में राम बिहारी शर्मा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला संयोजक मुचकुंद तिवारी भी शामिल थे. बैठक में विद्यार्थी परिषद के कार्यकलापों पर विस्तार से चर्चा की गयी. इसके अलावा 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के […]

विज्ञापन

अरवल ग्रामीण : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई की बैठक स्थानीय कार्यालय में राम बिहारी शर्मा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला संयोजक मुचकुंद तिवारी भी शामिल थे. बैठक में विद्यार्थी परिषद के कार्यकलापों पर विस्तार से चर्चा की गयी. इसके अलावा 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर कार्यक्रम के लिए रूपरेखा तैयार किया गया. इस दौरान सर्वसम्मति से अरवल नगर इकाई द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया.

शोभायात्रा को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए एक कार्य समिति का गठन किया गया. जिसके प्रमुख नगर मंत्री संजीव कुमार एवं नगर उपाध्यक्ष राजा जी को बनाया गया है. शोभा यात्रा भव्य हो इसकी तैयारी कई लोगों को जिम्मेवारी सौंपी गयी. नगर मंत्री संजीव कुमार ने बताया कि शोभायात्रा में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को शामिल करने के लिए सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. बैठक में कार्यालय मंत्री आरिफ हुसैन,मंत्री शुभम कुमार के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन