भवन के अभाव में पेड़ के छाये में पढ़ते हैं छात्र

वंशी (अरवल) : प्राथमिक विद्यालय अंगारी के 228 छात्र- छात्राएं भवन के अभाव में बरामदे एवं पेड़ के छाये में पढ़ते हैं. स्थापना काल के समय ही प्राथमिक विद्यालय के दो कमरे बनाये गये थे. जो काफी पुराने होने के कारण जर्जर हालत में है. कमरे के अभाव में शिक्षक भी विद्यालय से बाहर बैठने […]
वंशी (अरवल) : प्राथमिक विद्यालय अंगारी के 228 छात्र- छात्राएं भवन के अभाव में बरामदे एवं पेड़ के छाये में पढ़ते हैं. स्थापना काल के समय ही प्राथमिक विद्यालय के दो कमरे बनाये गये थे. जो काफी पुराने होने के कारण जर्जर हालत में है. कमरे के अभाव में शिक्षक भी विद्यालय से बाहर बैठने को मजबूर हैं.
ग्रामीण एवं शिक्षा समिति के लोगों ने विद्यालय भवन बनाने की मांग कई बार विभागीय पदाधिकारी समेत जिला अधिकारी से की है. फिर भी आज तक भवन नहीं बन सका. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बृजु कुमार ने बताया कि विद्यालय में 228 छात्र-छात्राएं नियमित विद्यालय आते हैं. विद्यालय एवं पेड़ के छाये में शिक्षा दी जाती है. भवन निर्माण के लिए विभाग को लिख कर दिया गया है. मध्याह्न भोजन खुले में बनाया जाता है.
विद्यालय में न शौचालय है न बाऊंड्री. कोचहसा पंचायत के उपमुखिया सरोज कुमार ने डीएम आलोक रंजन घोष से विद्यालय भवन निर्माण की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




