ePaper

मेनू के अनुसार नहीं मिलता है खाना

Updated at : 04 Nov 2015 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
मेनू के अनुसार नहीं मिलता है खाना

करपी (अरवल) : नव सृजित प्राथमिक विद्यालय गुलजार बाग के छात्र -छात्राओं ने विद्यालय प्रभारी पर मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिये जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को खाने की थाली लिए प्रखंड कार्यालय पहुंच बीडीओ से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की. बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने बताया कि प्रखंड कार्यालय पहुंचे छात्र-छात्राएं […]

विज्ञापन

करपी (अरवल) : नव सृजित प्राथमिक विद्यालय गुलजार बाग के छात्र -छात्राओं ने विद्यालय प्रभारी पर मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिये जाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को खाने की थाली लिए प्रखंड कार्यालय पहुंच बीडीओ से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की.

बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने बताया कि प्रखंड कार्यालय पहुंचे छात्र-छात्राएं भोजन में चावल और नमक तेल परोसने एवं पोशाक तथा छात्रवृत्ति वितरण समेत अन्य मामलों में धांधली बरते जाने का आरोप लगा रहे थे. छात्रों की शिकायत पर विद्यालय पहुंचे बीडीओ ने मामले की जांच की. उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में उपस्थिति पंजी पर छात्रों की फर्जी उपस्थिति दर्ज पायी गयी. चावल के साथ बच्चों को नमक तेल परोसा गया था. बीडीओ ने स्टोर की जांच की तो स्टोर रूम में न तो तेल,न मशाला , मात्र एक किलोग्राम के लगभग दाल पाया गया.

यह हाल देखकर बीडीओ ने शिक्षक को कड़ी फटकार लगाई और सभी पंजी जब्त कर लिया है. बीडीओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को भेजी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन