दो माह से अंधेरे में रहने को विवश हैं उपभोक्ता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2015 8:13 AM
वंशी(अरवल). प्रखंड क्षेत्र के धरनई ग्राम में बिजली उपभोक्ता बीते दो माह से अंधेरे में रहने के लिए विवश हैं. उपभोक्ताओं ने बिजली आपूर्ति की गुहार कई बार विभाग के पदाधिकारी से की है. लेकिन, आज तक गांव में बिजली नहीं पहुंची. ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, कपिल महतो ने बताया कि दो माह पहले […]
वंशी(अरवल). प्रखंड क्षेत्र के धरनई ग्राम में बिजली उपभोक्ता बीते दो माह से अंधेरे में रहने के लिए विवश हैं. उपभोक्ताओं ने बिजली आपूर्ति की गुहार कई बार विभाग के पदाधिकारी से की है. लेकिन, आज तक गांव में बिजली नहीं पहुंची. ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, कपिल महतो ने बताया कि दो माह पहले गांव के बधार में चोरों के द्वारा बिजली के तार को काट लिया गया है. इसकी सूचना विभाग के पदाधिकारी को दी गयी है.
लेकिन, विभाग ने इस गांव के उपभोक्ताओं को बिजली नहीं दी. उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली नहीं होने से शाम होते ही ग्रामीण घर में दुबक जा रहे हैं. वहीं, स्कूली छात्र-छात्राओं को रात्रि पहर में पढ़ाई करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उपभोक्ताओं ने जिला पदाधिकारी से बिजली की आपूर्ति कराये जाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










