सेविकाओं का शोषण कर रही सरकार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2015 8:20 AM

विज्ञापन

बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ की बैठक करपी (अरवल) : बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ, करपी की बैठक बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में हुई. वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका एवं सहायिकाओं का सरकार शोषण कर रही है. कई कार्यो का बोझ सेविकाओं पर डाल दिया गया है. लेकिन मानदेय के नाम […]

विज्ञापन
बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ की बैठक
करपी (अरवल) : बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ, करपी की बैठक बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में हुई. वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका एवं सहायिकाओं का सरकार शोषण कर रही है. कई कार्यो का बोझ सेविकाओं पर डाल दिया गया है. लेकिन मानदेय के नाम पर एक दैनिक मजदूर से भी कम मजदूरी दी जाती है.
एक ओर सरकार महिलाओं को बराबरी का हक देने की बात करती है, तो वहीं दूसरी ओर सेविकाओं को मामूली मानदेय देकर कार्य कराती है. प्रशासनिक कार्रवाई के नाम पर सेविकाओं को प्रताड़ित किया जाता है. विकास समिति व अंकेक्षण समिति का गठन कर सेविकाओं को परेशान किया जाता है. कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार का विरोध करने पर जांच की धमकी दी जाती है.
बच्चों की कम उपस्थिति, ड्रेस नहीं रहने, पोषाहार कम बनाने, वेतन रोकने के साथ-साथ रिकवरी की बात कह सेविकाओं से राशि वसूली जाती है.
वक्ताओं ने सेविकाओं को नियमित करते हुए उन्हें वेतनमान देने की मांग की गयी. बैठक में प्रखंड सचिव पूनम देवी, संयोजिका रेखा कुमारी, कोषाध्यक्ष मुनी देवी, प्रमंडल कोषाध्यक्ष डॉ पुण्यदेव प्रसाद समेत अन्य नेताओं ने अपने विचार रखे.बैठक की अध्यक्षता संघ की अध्यक्षा नीलम देवी ने की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन