ePaper

जनता को भ्रमित कर भाजपा केंद्र में आयी : राजद

Updated at : 31 May 2015 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
जनता को भ्रमित कर भाजपा केंद्र में आयी : राजद

करपी (अरवल) : बिहार विधानसभा का चुनाव राजद, जदयू मिल कर लड़ेगा और बिहार में एक प्रगतिशील एवं मजबूत सरकार बनेगी. उक्त बातें राजद के वरिष्ठ नेता राम केवल सिंह यादव ने प्रेस बयान जारी कर कहा है. उन्होंने जारी बयान में कहा कि भाजपा ने आम जनता को भ्रमित कर देश की सत्ता पायी. […]

विज्ञापन
करपी (अरवल) : बिहार विधानसभा का चुनाव राजद, जदयू मिल कर लड़ेगा और बिहार में एक प्रगतिशील एवं मजबूत सरकार बनेगी. उक्त बातें राजद के वरिष्ठ नेता राम केवल सिंह यादव ने प्रेस बयान जारी कर कहा है.
उन्होंने जारी बयान में कहा कि भाजपा ने आम जनता को भ्रमित कर देश की सत्ता पायी. अब जनता के बीच उनकी असलियत उजागर हो गयी है. लोगों को अच्छे दिनों का सपना दिखा कर सत्ता में आयी, लेकिन सत्ता में आते ही किसानों से जमीन छीनने जैसे कार्य शुरू कर दिये गये हैं. भाजपा अफवाह पार्टी है.
इसे अफवाह फैलाने में महारत हासिल है. अब वह जनता के बीच अफवाह फैला रही है कि राजद- जदयू में तालमेल नहीं होगा. जो उनकी भूल है. राजद नेता ने लोगों से भाजपा के झांसे में नहीं आने की सलाह दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन