उचित व्यवहार नहीं कर रही सरकार
Updated at : 27 May 2015 7:05 AM (IST)
विज्ञापन

अरवल : अरवल जिला गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ जिला इकाई द्वारा जिला पदाधिकारी का घेराव जय राम सिंह की अध्यक्षता में की गयी एवं मांग पत्र भी सौंपा गया. इस दौरान वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार गृहरक्षकों के साथ उचित व्यवहार नहीं कर रही है. सरकार के इस सौतेलापन व्यवहार पर […]
विज्ञापन
अरवल : अरवल जिला गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ जिला इकाई द्वारा जिला पदाधिकारी का घेराव जय राम सिंह की अध्यक्षता में की गयी एवं मांग पत्र भी सौंपा गया. इस दौरान वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार गृहरक्षकों के साथ उचित व्यवहार नहीं कर रही है.
सरकार के इस सौतेलापन व्यवहार पर आक्रोश व्यक्त किया गया. वरीय गृहरक्षक सुखलाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गृहरक्षक अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन बखूबी कर रहे हैं, फिर भी सरकार गृहरक्षकों के दु:ख-दर्द को महसूस नहीं कर रही है.
जब तक हमारी मांगें सरकार मान नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत 28 मई को पुलिस अधीक्षक, अरवल का घेराव एवं 30 मई को स्थानीय विधायक व मंत्री का घेराव करने का एलान किया गया. मौके पर प्रेमधार प्रसाद गुप्ता, जमादार सिंह, मथुरा सिंह, सत्येंद्र शर्मा, खलील अंसारी, सियाराम शर्मा, श्री प्रसाद सिंह के अलावा अन्य लोगों ने अपन-अपने विचार व्यक्त किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




