जन कल्याण पर्व की सफलता को लेकर विचार-विमर्श
Updated at : 27 May 2015 7:04 AM (IST)
विज्ञापन

एनडीए की हुई बैठक अरवल : भाजपा कार्यालय में जिला एनडीए की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद के नेतृत्व में हुई. बैठक में केंद्र की मोदी सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर 31 मई को स्थानीय नगर भवन में आयोजित होनेवाले जन कल्याण पर्व की सफलता को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में […]
विज्ञापन
एनडीए की हुई बैठक
अरवल : भाजपा कार्यालय में जिला एनडीए की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद के नेतृत्व में हुई. बैठक में केंद्र की मोदी सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर 31 मई को स्थानीय नगर भवन में आयोजित होनेवाले जन कल्याण पर्व की सफलता को लेकर विचार-विमर्श किया गया.
बैठक में वक्ताओं ने केंद्र सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, हेल्थ कार्ड, सुदृढ़ अर्थव्यवस्था, नयी यूरिया नीति, स्कीम इंडिया, स्वच्छ भारत योजना सहित अन्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी एवं सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के लिए कार्यक्रम बनाने पर बल दिया गया. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मोदी ने भारत की प्रतिष्ठा को विदेशों में स्थापित किया है. जिसके कारण देश के सवा सौ करोड़ देशवासियों को मोदी के प्रतिविश्वास और बढ़ा है.
आगामी विधान सभा चुनाव जीतने के लिए अभी से ही तैयारी में जुटने का आह्वान किया गया. बैठक में लोजपा जिला अध्यक्ष वशिष्ठ पासवान, रालोसपा नेता पप्पू वर्मा, लाला साव, अश्वथामा शर्मा, नारायण शर्मा, ज्योति रंजन, वेंकटेश शर्मा,पीयूष शर्मा, हरेंद्र सिंह, अजय पासवान, सुधीर कुमार सहित अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे.
बैठक के बाद भाजपा जिला ने बताया कि आयोजित होनेवाले जन कल्याण पर्व में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद शिरकत करेंगे एवं केंद्र सरकार को एक वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




