ePaper

गोली मार कर हत्या

Updated at : 09 Oct 2014 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
गोली मार कर हत्या

करपी : करपी थाना मुख्यालय स्थित सहदेव यादव महाविद्यालय के समीप अपराधियों ने एक अधेड़ की गोली मार हत्या कर दी. मृतक करपी थाना क्षेत्र के महुआबाग निवासी झलक यादव (50 वर्ष) है. वह हत्या का आरोपित था. बताया जाता है कि वह अन्य दिनों की भांति बुधवार को भी बाजार करने करपी आया हुआ […]

विज्ञापन
करपी : करपी थाना मुख्यालय स्थित सहदेव यादव महाविद्यालय के समीप अपराधियों ने एक अधेड़ की गोली मार हत्या कर दी. मृतक करपी थाना क्षेत्र के महुआबाग निवासी झलक यादव (50 वर्ष) है. वह हत्या का आरोपित था. बताया जाता है कि वह अन्य दिनों की भांति बुधवार को भी बाजार करने करपी आया हुआ था. देर शाम वह करपी बाजार से साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था कि रास्ते में सहदेव यादव कॉलेज के पास मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने गोली मार दी. मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया. पुलिस शव को अपने थाना परिसर ले आयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन