ePaper

कई घरों में फेंके जा रहे पत्थर, लोगों में दहशत

Updated at : 07 Aug 2014 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
कई घरों में फेंके जा रहे पत्थर, लोगों में दहशत

कुर्था (अरवल) : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के फुलसाथर गांव में कई लोगों के घरों में रात्रि होते ही पत्थरों की बारिश होने लगती है, जिससे कई लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. इस बाबत फुलसाथर गांव निवासी डोमन साव, रामप्रवेश प्रसाद, सोना साव, लड्डू कुमार ने बताया कि इन दिनों विगत एक माह से […]

विज्ञापन

कुर्था (अरवल) : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के फुलसाथर गांव में कई लोगों के घरों में रात्रि होते ही पत्थरों की बारिश होने लगती है, जिससे कई लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है.

इस बाबत फुलसाथर गांव निवासी डोमन साव, रामप्रवेश प्रसाद, सोना साव, लड्डू कुमार ने बताया कि इन दिनों विगत एक माह से लगातार कई घरों में रात्रि होते ही पत्थर फेंके जा रहे हैं, जिससे कई घरों के लोगों के सिर में चोट भी लगी है. आखिर कौन रात्रि में पत्थर फेंक रहा है, जिसका कोई पता नहीं चल पा रहा है.

इससे गांव के लोगों में भय व्याप्त है तथा लोग रात्रि में आशंकित रहते हैं कि कहीं न पत्थर घर के किसी सदस्य को चोट लग जाये. हालांकि कई सूत्र इसे बारिश न होने पर बारिश के लिए इसे टोटका बता रहे हैं. इस बाबत थानाध्यक्ष स्वराज कुमार ने बताया कि उक्त मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन