आर्म्स एक्ट में तीन साल की सश्रम कैद
Updated at : 28 Jun 2019 5:48 AM (IST)
विज्ञापन

अरवल : न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आशीष कुमार अग्निहोत्री की अदालत ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक अभियुक्त को दोषी पाते हुए तीन साल सश्रम कारावास की सजा सुनायी. अभियोजन पदाधिकारी विवेकानंद श्रीवास्तव ने बताया कि रामपुर चौरम के अवर निरीक्षक हरीबंश राम ने स्व लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि गुप्त सूचना […]
विज्ञापन
अरवल : न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी आशीष कुमार अग्निहोत्री की अदालत ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक अभियुक्त को दोषी पाते हुए तीन साल सश्रम कारावास की सजा सुनायी.
अभियोजन पदाधिकारी विवेकानंद श्रीवास्तव ने बताया कि रामपुर चौरम के अवर निरीक्षक हरीबंश राम ने स्व लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि गुप्त सूचना के आधार पर तितरा टोला बस्ती बिगहा निवासी धर्मेंद्र यादव पिता देवनंदन यादव के घर पर छापेमारी किया, तो भागने के क्रम में धर्मेंद्र यादव के आंगन से एक लोडेड देसी पिस्तौल 3.15 बोर का बरामद किया गया.
न्यायालय ने सुनवाई पश्चात अभियुक्त धर्मेंद्र यादव को दफा 25 वन बी ए एवं 26 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दोषी पाया और सजा के बिंदु पर सुनवाई के बाद दोष सिद्ध अभियुक्त धर्मेंद्र यादव को तीन साल सश्रम कारावास की सजा सुनायी. जमानत के बिंदु पर सुनकर एक माह के लिए औपबंधिक जमानत पर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत से छोड़ा गया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




