अरवल के भैसासुर आहर-पईन का होगा जीर्णोद्धार, लघु सिंचाई विभाग करा रहा सर्वे

सर्वे करते कनीय अभियंता
Arwal News: अरवल जिले के सबसे बड़े और पुराने भैसासुर आहर एवं पईन के जीर्णोद्धार की तैयारी शुरू हो गई है. लघु सिंचाई विभाग द्वारा सर्वे कराया जा रहा है, जिससे किसानों को सिंचाई सुविधा और जल संरक्षण में लाभ मिलेगा.
Arwal News (निशिकांत कि रिपोर्ट): किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए अरवल जिले के बड़े आहर, पोखर और पईन के जीर्णोद्धार की योजना बनाई जा रही है. इसी क्रम में लघु सिंचाई विभाग द्वारा जिले के सबसे बड़े और पुराने भैसासुर आहर का सर्वे कराया जा रहा है. लघु सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता मनोरंजन कुमार ने बताया कि भैसासुर आहर का पूर्णोद्धार किया जाएगा. इसके लिए विभाग की ओर से सर्वे कराया जा रहा है और सर्वे रिपोर्ट तैयार होने के बाद विभाग को भेजी जाएगी.
किसानों को सिंचाई में मिलेगी सुविधा
अभियंता ने बताया कि भैसासुर आहर और पईन का जीर्णोद्धार होने से किसानों को सिंचाई में सुविधा मिलेगी और जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में भूजल स्तर में गिरावट को रोकने में मदद मिलेगी. विभाग की ओर से आहर-पईन की उड़ाही कराई जाएगी और जहां जरूरत होगी वहां सुरक्षा दीवार का निर्माण भी किया जाएगा, ताकि तटबंध मजबूत हो सके और किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.
अरवल और पटना के दर्जनों गांव होंगे लाभान्वित
मालूम हो कि भैसासुर आहर से अरवल और पटना जिले के दर्जनों गांव लाभान्वित होते हैं. इस आहर से मुख्य रूप से अईयारा, रामपुर, छक्कन बिगहा और पुरैनिया तक के किसान खेती करते हैं. इसके अलावा पटना जिले के कई गांवों के किसानों की सिंचाई भी इसी आहर से होती है. आहर की उड़ाही नहीं होने के कारण ऊपरी हिस्से के किसानों को पैदावार में नुकसान उठाना पड़ता है. विभाग का मानना है कि जीर्णोद्धार के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी.
Also Read: अरवल में 20 सूत्री बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, प्रभारी मंत्री ने दिए कई निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










