अरवल में 20 सूत्री बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, प्रभारी मंत्री ने दिए कई निर्देश

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
बैठक करते प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश

बैठक करते प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश

Arwal News: अरवल समाहरणालय में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश ने विभिन्न विभागों की योजनाओं, बाढ़-सुखाड़ की तैयारियों और नगर क्षेत्र की साफ-सफाई की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए.

विज्ञापन

Arwal News (निशिकांत की रिपोर्ट)

अरवल जिला समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक प्रभारी मंत्री सह पंचायती राज विभाग मंत्री दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित की गई. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई. बैठक में 3 जुलाई 2025 को आयोजित पूर्व बैठक में उठाए गए मुद्दों के अनुपालन प्रतिवेदन की विस्तृत समीक्षा की गई.

सभी विभागों से संबंधित विषयों पर हुई चर्चा

समीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, जिला आपूर्ति विभाग, पंचायती राज विभाग, मनरेगा, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, राजस्व एवं खनन विभाग, लघु सिंचाई विभाग, महिला संवाद, डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, विद्युत प्रमंडल, नगर परिषद, पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई.

बाढ़ एवं सुखाड़ से संबंधित तैयारियों की समीक्षा

बैठक के दौरान मंत्री द्वारा बाढ़ एवं सुखाड़ से संबंधित पूर्व तैयारियों की भी समीक्षा की गई. इस दौरान जानकारी दी गई कि जिला आपातकालीन संचालन केंद्र को 24×7 क्रियाशील रखा गया है. मानव एवं पशु स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए चिकित्सा दल का गठन किया गया है तथा आवश्यक दवाओं और टीकाकरण सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है.

प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों की सराहना

बैठक के उपरांत प्रभारी मंत्री ने अरवल जिला के प्रशासनिक प्रबंधन एवं विकास कार्यों की सराहना करते हुए स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं खनन विभाग की अलग से विशेष समीक्षा बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया. साथ ही नगर क्षेत्र की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने निर्देश दिया कि जिला एवं प्रखंड स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएं, ताकि अधिकांश समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही किया जा सके.

बैठक में उपस्थित रहे विधायक एवं अन्य पदाधिकारी

बैठक में अरवल विधायक मनोज कुमार, कुर्था विधायक पप्पू कुमार वर्मा, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार एवं उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे. जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम का समापन बिहार गीत के साथ हुआ.

Also Read: अरवल कोर्ट का कड़ा रुख: समय पर केस डायरी न देने पर जांच अधिकारी पर लगा 5000 प्रतिदिन का जुर्माना

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन