दो बोतल शराब के साथ सरकारी कर्मी धराया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Mar 2019 4:39 AM

विज्ञापन

बरबीघा (शेखपुरा) : मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा एक सरकारी पदाधिकारी के निजी चार चकिया वाहन से अंग्रेजी शराब की दो भरी बोतलें बरामद की गयीं. बताया जाता है कि वाहन चेकिंग के दौरान नालंदा जिले के नगरनौसा के खजुरा गांव निवासी तथा उत्तर प्रदेश में फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में […]

विज्ञापन

बरबीघा (शेखपुरा) : मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा एक सरकारी पदाधिकारी के निजी चार चकिया वाहन से अंग्रेजी शराब की दो भरी बोतलें बरामद की गयीं.

बताया जाता है कि वाहन चेकिंग के दौरान नालंदा जिले के नगरनौसा के खजुरा गांव निवासी तथा उत्तर प्रदेश में फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में कार्यरत संजीव कुमार और अजीत कुमार कोपुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनकी स्विफ्ट गाड़ी को जब्त कर लिया है.
तीन बोतल शराब के साथ एक धराया
बिहारशरीफ. सोहसराय थाने की पुलिस ने तीन बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज को धर दबोचा है. थानाध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मंगलवार की देर संध्या क्षेत्र के सलेमपुर में छापेमारी की गयी. इस दौरान मौके से 750 एमएल के तीन बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया गया है. गुड्डू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन