जमीन के अभाव में जिले के 15 प्लस टू विद्यालयों का भवन निर्माण अधूरा

उत्क्रमित मध्य विद्यालय
Arwal News: सरकार एक ओर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर वर्ष 2020 में उत्क्रमित कर प्लस टू विद्यालय बनाए गए जिले के 15 विद्यालयों का भवन निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है.
Arwal News: सरकार एक ओर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर वर्ष 2020 में उत्क्रमित कर प्लस टू विद्यालय बनाए गए जिले के 15 विद्यालयों का भवन निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है. इसका मुख्य कारण भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं होना है. अंचल अधिकारियों द्वारा भूमि उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण निर्माण कार्य की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है.
एक-दो कमरों में संचालित हो रहे विद्यालय
जमीन के अभाव में उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय फिलहाल एक या दो कमरों में ही संचालित हो रहे हैं। पर्याप्त भवन नहीं होने से विद्यालयों में नामांकित छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। साथ ही, वहां पदस्थापित शिक्षकों को भी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
मूलभूत सुविधाओं का अभाव
उत्क्रमित और नवसृजित विद्यालयों में न तो अपना भवन है और न ही आवश्यक उपस्कर उपलब्ध हैं. इसके कारण पठन-पाठन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित नहीं हो पा रही है. शिक्षा विभाग द्वारा सभी अंचल अधिकारियों से विद्यालय निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई थी, लेकिन अब तक किसी स्तर पर गंभीर पहल नहीं की गई है.
भुसड़ा विद्यालय की स्थिति चिंताजनक
उदाहरण के तौर पर प्राथमिक विद्यालय भुसड़ा की स्थिति अत्यंत खराब है. यहां केवल दो कमरे उपलब्ध हैं. एक कमरे में प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय की कक्षाएं संचालित होती हैं, जबकि दूसरे कमरे में कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई कराई जाती है.एक ही कमरे में कक्षा संचालन के साथ-साथ कार्यालय और शिक्षकों के बैठने की व्यवस्था भी करनी पड़ रही है.
सदर प्रखंड के विद्यालयों में भी समस्या
इसी प्रकार सदर प्रखंड के दस मध्य विद्यालयों को उत्क्रमित कर प्लस टू विद्यालय तो बना दिया गया, लेकिन अब तक इनके लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है. इसके कारण भवन निर्माण कार्य पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है.
ALSO READ: पटना वीमेंस कॉलेज में व्यावसायिक कोर्सों की पहली मेरिट लिस्ट जारी, 1076 छात्राओं को मिलेगा नामांकन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










