15 से भरे जायेंगे परीक्षा फॉर्म

पटना : आइटीआइ की ट्रेनिंग प्राप्त किये हुए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों अथवा आइटीआइ में प्रथम वर्ष उत्तीर्ण तथा द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत अभ्यर्थियों को 12वीं के समकक्ष मान्यता देने के लिए ‘‘औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा (हिंदी एवं अंग्रेजी) परीक्षा, 2019’’ के लिए परीक्षा फॉर्म 15 फरवरी से भरे जायेंगे. समिति अध्यक्ष आनंद किशोर ने […]
पटना : आइटीआइ की ट्रेनिंग प्राप्त किये हुए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों अथवा आइटीआइ में प्रथम वर्ष उत्तीर्ण तथा द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत अभ्यर्थियों को 12वीं के समकक्ष मान्यता देने के लिए ‘‘औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा (हिंदी एवं अंग्रेजी) परीक्षा, 2019’’ के लिए परीक्षा फॉर्म 15 फरवरी से भरे जायेंगे.
समिति अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा फॉर्म समिति के वेबसाइट पर 15 फरवरी से सात मार्च तक डाउनलोड किया जा सकेगा. इसके बाद अभ्यर्थी डाउनलोड किये गये परीक्षा फॉर्म को सात मार्च तक संबंधित संस्थान के प्रधान-प्रभारी के कार्यालय में जमा करेंगे. फिर संबंधित आइटीआइ के प्रधान/प्रभारी अभ्यर्थियों से प्राप्त परीक्षा फॉर्म को ऑनलाइन रूप में समिति की वेबसाइट पर 15 फरवरी से 11 मार्च तक अपलोड करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




