3 जून को पटना आयेंगे नितिन नवीन, MLC कैंडिडेट को लेकर करेंगे बैठक, नाम हो सकते हैं फाइनल
नितिन नवीन, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष
Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जो कि 8 जून तक चलेगी. इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 जून (बुधवार) को पटना आने वाले हैं. चुनाव की गहमागहमी के बीच नितिन नवीन का पटना आना महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर एडीए में उम्मीदवारों पर चर्चा तेज है. माना जा रहा है कि एनडीए के अंदर सीटों के बंटवारे में जदयू को चार और भाजपा को तीन सीटें मिलनी है. एक सीट उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो और एक सीट चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) को दी जायेगी.
आपके शहर में
बीजेपी में इन नामों की हो रही चर्चा
इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 जून को पटना आयेंगे. इसके बाद वे बैठक करेंगे, जिसमें बीजेपी कैंडिडेट के नाम फाइनल हो सकते हैं. बीजेपी कैंडिडेट को लेकर फिलहाल पार्टी में मंथन चल रहा है. कई उम्मीदवारों के नाम भी सामने आए हैं, जिनमें संजय मयूख, लाजवंती झा, राजेंद्र सिंह, ब्रजेश रमन, अमृता भूषण और धीरेन्द्र सिंह शामिल हैं.
नितिन नवीन पार्टी नेताओं के साथ कर सकते हैं बैठक
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि 3 जून को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना आने के बाद सीएम सम्राट चौधरी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं. इसमें किसे बीजेपी मैदान में उतारेगी, इस पर अंतिम मुहर लग सकती है. बैठक के दौरान एमएलसी प्रत्याशी को लेकर कई तरह की चर्चा हो सकती है.
इन मुद्दों पर भी हो सकती है चर्चा
नितिन नवीन की बैठक को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि इसमें नई प्रदेश कमेटी के गठन, संगठन में जिम्मेदारियों के बंटवारे के अलावा आगे पार्टी की रणनीति पर चर्चा की जा सकती है. इस तरह से नितिन नवीन का पटना आना कई मायनों में खास बताया जा रहा है. ऐसे में बीजेपी के खाते में आई तीन सीटों के लिए किसके चेहरे पर फाइनल मुहर लगती है, यह देखने वाली बात होगी.
Also Read: ऑनलाइन पोर्टल पर बिहार की सरकारी जमीन के बारे में कैसे मिलेगी जानकारी? जानिए प्रोसेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए