पटना में सुबह से तेज बारिश, बिहार के 31 जिलों में येलो अलर्ट, इस दिन तक बरसेंगे बादल
बिहार में तेज बारिश (सांकेतिक तस्वीर)
Yellow Alert In Bihar: बिहार में मौसम ने फिर करवट ली है, जिससे कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 31 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. IMD ने 5 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है. नदियों का जलस्तर बढ़ने से भी परेशानी बढ़ रही है.
Yellow Alert In Bihar: बिहार में मौसम ने फिर करवट ली है. पटना में बुधवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है. मंगलवार को भी पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई थी. लगातार बारिश के चलते कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है.
आपके शहर में
मौसम विभाग ने बुधवार को पटना समेत 31 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में तेज बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार, 5 सितंबर तक बिहार में बारिश का दौर जारी रह सकता है.
पटना में सुबह से झमाझम बारिश
पटना में बुधवार सुबह से ही बारिश हो रही है. कई इलाकों में तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया है. आसमान में घने बादल छाए हुए हैं.
मौसम विभाग ने आज भी पटना में तेज बारिश की संभावना जताई है. बारिश के कारण तापमान में कुछ राहत मिल सकती है. हालांकि, बारिश थमने के बाद उमस परेशान कर सकती है.
31 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली और समस्तीपुर में बारिश की संभावना है.
इसके अलावा बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, पटना, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और बांका में भी बारिश का अलर्ट है.
इन जिलों में कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है. मेघगर्जन और बिजली चमकने की भी संभावना बनी हुई है.

5 सितंबर तक जारी रह सकता है बारिश का दौर
IMD के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसका असर ओडिशा, झारखंड और बिहार में देखने को मिल रहा है.
मौसम विभाग के मुताबिक यह सिस्टम अगले 48 घंटे तक सक्रिय रह सकता है. इसके प्रभाव से 5 सितंबर तक बिहार में बारिश और वज्रपात की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. इसके बाद बारिश में कुछ कमी आ सकती है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
नदियों का जलस्तर भी बढ़ा
लगातार बारिश का असर अब नदियों पर भी दिखने लगा है. कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. जहानाबाद में दरधा नदी उफान पर है. जाफरगंज पुल के ऊपर करीब दो फीट पानी बह रहा है. बक्सर में गंगा और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर भी बढ़ा है.
कर्मनाशा नदी का पानी सिकरौल गांव के रास्ते पर करीब तीन फीट तक पहुंच गया है. इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है.
कैमूर में नदियां उफान पर
कैमूर की पहाड़ियों में हुई भारी बारिश के बाद दुर्गावती, सुगवा और काव नदियां उफान पर हैं. सुगवा नदी का पानी प्रसिद्ध गुप्ता धाम के मुख्य द्वार तक पहुंच गया है. धाम के बाहर लगीं 12 से अधिक दुकानें बाढ़ के पानी में बह गईं.
बारिश से किसानों को राहत
इस मानसून सीजन में बिहार में अब तक सामान्य से करीब 40 फीसदी कम बारिश हुई है. 2 सितंबर तक राज्य में 782.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी. इसके मुकाबले 487.6 मिमी बारिश ही हुई है.
अब मानसून के सक्रिय होने से बारिश की कमी कुछ हद तक पूरी होने की उम्मीद है. किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है. हालांकि, भारी बारिश वाले इलाकों में जलजमाव और नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए