कटिहार अंचल कार्यालय बना अखाड़ा! सीओ और बड़ा बाबू में जमकर चले लात-घूंसे, लाइव मारपीट का CCTV फुटेज वायरल

Updated:
विज्ञापन

फोटो- सीओ व प्रधान लिपिक के बीच मारपीट का फुटेज   | Prabhat Khabar Network

कटिहार अंचल कार्यालय में अंचल पदाधिकारी और प्रधान लिपिक के बीच हुई मारपीट का मामला सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

विज्ञापन

कटिहार. कटिहार अंचल कार्यालय में अंचल पदाधिकारी सोनू भगत और कार्यालय के प्रधान लिपिक संजय वर्मा के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है. बताया जा रहा है कि घटना दो दिन पहले की है. कार्यालय परिसर में हुई इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में भी हलचल बढ़ गई है. हालांकि दोनों अधिकारियों के बीच विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, इसका स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में बहस के बाद बढ़ता दिखा विवाद

वायरल सीसीटीवी फुटेज में प्रधान लिपिक संजय वर्मा कार्यालय के अंदर पहुंचते दिखाई दे रहे हैं. वहां अंचल पदाधिकारी सोनू भगत के साथ उनकी कुछ देर तक बातचीत होती है, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है. वीडियो में विवाद बढ़ने के बाद प्रधान लिपिक की ओर से सीओ पर हमला करने का दृश्य दिखाई देने का दावा किया जा रहा है. इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई.

कर्मियों ने किया बीच-बचाव, कैमरे में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना

अचानक हुई घटना के बाद कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मी और लोग बीच-बचाव के लिए आगे आए. सीसीटीवी फुटेज में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होती दिखाई दे रही है. कार्यालय में लगे कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसे लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

विवाद की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं

मारपीट की घटना आखिर किस बात को लेकर शुरू हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है. संबंधित पक्षों की ओर से भी विवाद के कारणों को लेकर विस्तृत बयान सार्वजनिक नहीं किया गया है. ऐसे में प्रशासनिक जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है.

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

View on Instagram

डीएम ने लिया संज्ञान, पूरे मामले की जांच के निर्देश

मामले की जानकारी सामने आने के बाद जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने घटना को गंभीरता से लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच के निर्देश दिए हैं. डीएम ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि विवाद की शुरुआत किस कारण से हुई और सरकारी कार्यालय में ऐसी स्थिति क्यों उत्पन्न हुई.

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी कार्यालय में इस तरह की घटना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आती है. जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. प्रशासनिक जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद के लिए कौन जिम्मेदार था और घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था. फिलहाल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सभी की नजर जांच रिपोर्ट और उसके बाद होने वाली प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है.

इसे भी पढ़ें:  बिहार पुलिस को मिलेगा नया मुखिया, जानिए कौन-कौन से आईपीएस अधिकारी हैं मुख्य दावेदार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन