मेगा सहयोग शिविर का शुभारंभ, 20 लाभुकों को मिला आवास निर्माण का कार्यादेश
फोटो- बारसोई नगर पंचायत मेगा शिविर में शामिल लोग
बारसोई नगर पंचायत में आयोजित मेगा सहयोग शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 20 लाभुकों को आवास निर्माण का कार्यादेश सौंपा गया। समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान।
कटिहार बारसोई. नगर पंचायत बारसोई के सभा भवन में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत मेगा सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ नगर पंचायत की मुख्य पार्षद विमला देवी और उपमुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
आपके शहर में
वार्ड तीन, चार और पांच के लोगों की समस्याओं के लिए मिले आवेदन
सहयोग शिविर में नगर पंचायत के वार्ड संख्या तीन, चार और पांच के लोगों से विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन प्राप्त किए गए. शिविर के दौरान कुल सात आवेदन मिले, जिनमें से दो आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निष्पादन कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में आयोजित सहयोग शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का भी निष्पादन किया जा चुका है.
20 चयनित लाभुकों के बीच बांटा गया कार्यादेश
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के वर्ष 2026-27 के फेज-2 के तहत चयनित कुल 20 लाभुकों के बीच कार्यादेश का वितरण किया गया.
मुख्य पार्षद विमला देवी और उपमुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह ने कार्यादेश प्राप्त करने वाले लाभुकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्यादेश के अनुरूप आवास निर्माण पूरा करने का आग्रह किया, ताकि उन्हें योजना का शत-प्रतिशत लाभ मिल सके.
पारदर्शिता के साथ हुआ लाभुकों का चयन
नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है. उन्होंने कहा कि योजना का लाभ वास्तविक और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. लाभुकों को भी आवास निर्माण से संबंधित सभी निर्धारित नियमों और शर्तों का पालन करने को कहा गया.
जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाभुक रहे मौजूद
शिविर में कनीय अभियंता शशिकांत, कनीय अभियंता (आवास) राजीव कुमार, वार्ड पार्षद धर्मेंद्र सिंह, फैजान, अजय महतो, नजार, अरमान, मोमीर आलम तथा वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अतीक, सलमान, तिलक साहा और विनोद मंडल सहित अन्य वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि, नागरिक और बड़ी संख्या में लाभुक मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए