बिहार के इन 6 जिलों में बिछेगी डबल रेल लाइन, दिल्ली-गुवाहाटी जाना होगा बेहद आसान, लाखों यात्रियों को फायदा

Updated:
विज्ञापन

रेल लाइन (सांकेतिक तस्वीर)

Double Rail Line Bihar: बिहार में लगातार रेलवे प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. इस बीच नरकटियागंज से अररिया जिले तक रेल लाइन डबलिंग का काम किया जाएगा. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद ही जानकारी दी. इसके जरिए बिहार से दिल्ली और गुवाहाटी का सफर आसान हो सकेगा.

विज्ञापन

Double Rail Line Bihar: रेल यात्रियों की सुविधा के लिए बिहार में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है. ऐसे में राज्य के 6 जिलों में रेल लाइन डबलिंग का काम किया जाएगा. दिल्ली-गुवाहाटी मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना के तहत बिहार में यह काम किया जा रहा है. इससे राज्य के लोगों को खास फायदा हो सकेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

रेल मंत्री ने मैप के जरिए बताया पूरा रूट

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली-गुवाहाटी मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना की जानकारी दी. उन्होंने मैप के जरिए दिल्ली से गुवाहाटी के बीच के रूट को बताया. इस रूट पर कई सेक्शन में दोहरी लाइन बिछाने का काम प्रस्तावित है, जिससे पूर्वोत्तर की ओर रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी. साथ ही भीड़भाड़ की समस्या से भी लोगों को राहत मिल सकेगी.

Image

इन जिलों से होकर गुजरेगी रेल लाइन

जानकारी के मुताबिक, नरकटियागंज (पश्चिमी चंपारण), रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, सरायगढ़ (सुपौल), अररिया जिले में रेल लाइन के डबलिंग का काम प्रस्तावित है. रेल लाइन के बनने से बिहार से दिल्ली और गुवाहाटी जाना बेहद आसान हो सकेगा. इसके साथ ही इन जिलों के बीच कनेक्टिविटी भी मजबूत हो सकेगी. व्यापार और रोजगार को भी बढ़ावा मिल सकेगा.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या बताया?

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से गोंडा तक काम जारी है. गोंडा से गोरखपुर तक रेल लाइन के लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है. जबकि न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी तक डीपीआर तैयार किया जा रहा है. इसके साथ ही गोरखपुर से अलुबारी तक रेल लाइन डबलिंग का काम किया जाएगा.

7 रेल रूट को फोरलेन करने की तैयारी

जानकारी के मुताबिक, भारतीय रेलवे अब सड़क की तर्ज पर अपने सबसे व्यस्त 7 रेल रूट को फोरलेन करने की तैयारी में है. करीब 11 हजार किलोमीटर ट्रैक के विस्तार से ज्यादा ट्रेनें दौड़ सकेंगी. यात्रियों की बढ़ती भीड़, ट्रेन लेट होने की समस्या और माल ढुलाई के दबाव को कम करने में यह योजना अहम साबित हो सकती है.

Also Read: सिर से उठा पिता का साया... फिर भी नहीं टूटा हौसला, IAS गरिमा लोहिया ने पूरा किया सपना, अब दरभंगा में संभाल रहीं खास जिम्मेदारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन