अरवल में मधुश्रवां शिव मंदिर में मलमास मेले की तीसरी सोमवारी पर उमड़ी आस्था की भीड़, 50 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, प्रशासन अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
arwal news

50000 श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में लगाई डुबकी

Arwal News: (अरवल, अंजनी कुमार की रिपोर्ट)मलमास मेले की तीसरी सोमवारी के अवसर पर ऐतिहासिक मधुश्रवां शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं. आस्था की भीड़ से पूरा परिसर भक्तिमय तीसरी सोमवारी पर मधुश्रवां धाम […]

विज्ञापन

Arwal News: (अरवल, अंजनी कुमार की रिपोर्ट)
मलमास मेले की तीसरी सोमवारी के अवसर पर ऐतिहासिक मधुश्रवां शिव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं.

आस्था की भीड़ से पूरा परिसर भक्तिमय

तीसरी सोमवारी पर मधुश्रवां धाम में आस्था का सैलाब देखने को मिला। लगभग 50,000 श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए पूजा-अर्चना की.

सुरक्षा के लिए प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था की है. मधुश्रवां जाने वाले मार्ग पर चार स्थायी और दो अस्थायी बैरिकेडिंग लगाई गई हैं, ताकि यातायात सुचारु रहे.

14 दंडाधिकारी और 44 पुलिसकर्मी तैनात

सुरक्षा व्यवस्था के तहत 14 दंडाधिकारी और 44 पुलिस बल की तैनाती की गई है. निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, जबकि एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं को विशेष छूट दी गई है.

सीसीटीवी और कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी

मंदिर परिसर और पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. दो कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है. साथ ही मंदिर परिसर में सेल्फी लेने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है.

प्रशासनिक अधिकारी कर रहे लगातार निरीक्षण

जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस और पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार, अंचलाधिकारी सर्वेश कुमार सिन्हा और थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार लगातार मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं.

धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा है मधुश्रवां धाम

मान्यता है कि मलमास के दौरान 33 कोटि देवी-देवता मधुश्रवां धाम में निवास करते हैं. यहां स्नान, ध्यान और पूजा करने से पापों का नाश और पुण्य की प्राप्ति होती है.

15 जून को होगा मेले का समापन

यह मलमास मेला 15 जून तक चलेगा. 11 जून को पुरुषोत्तमी एकादशी के अवसर पर अंतिम शाही स्नान होगा, जबकि 15 जून को अमावस्या स्नान और देवताओं के विसर्जन के साथ मेले का समापन किया जाएगा.

ALSO READ: अरवल में किसानों के लिए बड़ी सुविधा, मोबाइल ऐप से अब खाद की उपलब्धता देख सकेंगे, दुकानों के बाहर नहीं लगानी पड़ेगी कतार

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन