अरवल में नियोजन मेले में 1100 से अधिक अभ्यर्थी पहुंचे, 872 ने दिया बायोडाटा, 349 का हुआ औपबंधिक चयन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अरवल जिला मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेले में 1100 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया. इस मेले में 872 अभ्यर्थियों ने अपना बायोडाटा जमा किया, जिनमें से 349 को विभिन्न पदों के लिए औपबंधिक रूप से चयनित किया गया.

विज्ञापन

Arwal News: जिला मुख्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेले का भव्य आयोजन किया गया. जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में सुबह से ही युवाओं का भारी उत्साह देखने को मिला. पूरे जिले से कुल 1100 से अधिक युवक-युवतियों ने मेले में पहुंचकर विभिन्न निजी कंपनियों और विभागों द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली.

विज्ञापन

दीप प्रज्ज्वलित कर विधायक और बीस सूत्री उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

मेले का विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधायक पप्पू कुमार वर्मा एवं बीस सूत्री उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि ऐसे रोजगार मेलों से स्थानीय प्रतिभाओं को सीधा मंच मिलता है और युवाओं को अपनी योग्यता के अनुरूप निजी क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर प्राप्त होता है. उन्होंने युवाओं से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया.

872 अभ्यर्थियों ने जमा किया बायोडाटा, 349 का हुआ औपबंधिक चयन

नियोजन मेले में भाग लेने पहुंचे 1100 से अधिक अभ्यर्थियों में से 872 युवक-युवतियों ने विभिन्न नियोक्ताओं और कंपनियों के काउंटरों पर अपनी योग्यता के अनुसार बायोडाटा समर्पित किया. कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रमाणपत्रों की जांच और प्राथमिक साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की गई. इस चयन प्रक्रिया के तहत कुल 349 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों के लिए औपबंधिक रूप से चयनित किया गया, जिससे चयनित युवाओं और उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई.

छह सरकारी विभागों के स्टॉलों पर मिला योजनाओं का मार्गदर्शन

मेले में निजी कंपनियों के अलावा छह प्रमुख सरकारी विभागों द्वारा भी सूचनात्मक स्टॉल लगाए गए थे. इनमें जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी), जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी), जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस), आत्मा, जीविका और ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) शामिल रहे. इन स्टॉलों पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने अभ्यर्थियों को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, कौशल प्रशिक्षण और कृषि आधारित स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया.

Also Read: किंजर पुनपुन नदी में पैर फिसलने से गिरी वृद्ध महिला, तीन किमी दूर बची जान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन