ePaper

कोल्हरामपुर गांव के समीप ट्रक लूट की योजना बनाते दो बदमाश धराये

Updated at : 17 Jun 2024 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar news

अंधेरे का लाभ उठा कर अन्य बदमाश हुए फरार, पुलिस कर रही उनकी तलाश

विज्ञापन

बड़हरा. स्थानीय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोल्हरामपुर गांव के समीप बगीचा से पुलिस ने रविवार 16 जून की रात लूट की योजना बनाते दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. जबकि अन्य फरार हो गये. पकड़े गये आरोपितों में बड़हरा थाना क्षेत्र के मटुकपुर गांव निवासी दिनेश राम का पुत्र सनिश कुमार एवं दूसरा गीधा थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी शशिभूषण राम का पुत्र संजय कुमार है. पुलिस ने दोनों के पास से दो कट्टा, दो कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद किया है. इस संबंध में बड़हरा थाना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह-2 ने प्रेसवर्ता कर मीडिया कर्मियों को बताया कि रविवार 16 जून की रात करीब 2:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हथियार से लैस कुछ अपराधी किस्म के व्यक्ति बड़हरा थाना के कोल्हरामपुर स्थित करिया राय के बगीचा में एकत्रित हुए हैं, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. वे सभी हरवे हथियार से लैस हैं. सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 02 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम में बड़हरा थानाध्यक्ष संजय कुमार, पीटीसी सिपाही राजीव कुमार सिंह व सुधांशू कुमार, गृहरक्षक मोहन कुमार को शामिल किया गया. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिह्नित स्थल पर रात करीब तीन बजे पहुंची. पुलिस टीम को आते देख पूर्व से एकत्रित हुए व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें साथ रहे सशस्त्र पुलिस बल ने दो आरोपित को धर दबोचा. हालांकि अंधेरा का लाभ लेकर अन्य बदमाश भागने में सफल रहा. पकड़े गये बदमाशों का विधिवत तलाशी ली गयी. दोनों के पास से एक-एक कट्टा व एक-एक कारतूस व एक बाइक बरामद की गयी. पुलिस ने दोनों बदमाशों से सख्ती से पुछ-ताछ करने लगी, तो बदमाशों ने बताया कि हमलोग फोरलेन पर ट्रक लूटने की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस आ धमकी. उसके बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस तीसरे बदमाश की पहचान कर गिरफ्तार करने में जुट गयी है, उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इस संबंध में पुलिस ने बड़हरा थाना में विभिन्न धाराओं प्राथमिकी दर्ज कर दी है और आरोपितों को जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन