बिहिया में बाइक की ठोकर से युवक जख्मी
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

बिहिया थाना क्षेत्र के डाक बंगला चौराहा के समीप
विज्ञापन
आरा.
बिहिया थाना क्षेत्र के डाक बंगला चौराहा के समीप रविवार की दोपहर बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए बिहिया सीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी बिहिया थाना क्षेत्र के साहेब टोला निवासी मो.सलीम का 32 वर्षीय पुत्र मो.असलम है. इधर, जख्मी युवक के परिजन बताया कि रविवार की दोपहर वह अपने घर से डाक बंगला चौराहा के तरफ किसी काम से जा रहा था. इसी क्रम में जब वह डाक बंगला चौराहा पर सड़क पार कर रहा था. तभ बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे में जख्मी युवक का बायां पैर फ्रैक्चर कर गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










