ऑटो ने बाइक सवार अकाउंटेंट को मारी टक्कर, रेफर
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड स्थित ओवरब्रिज पर गुरुवार की सुबह हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
शहर के नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड स्थित ओवरब्रिज पर गुरुवार की सुबह ऑटो ने बाइक सवार अकाउंटेंट को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मुहल्ला निवासी स्व. राजेंद्र पांडेय का 34 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार दुबे है. वह पेशे से अकाउंटेंट है. शिवगंज स्थित मॉल में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है. इधर, जख्मी युवक के परिजन ने बताया कि बाहर रोज की तरह गुरुवार की सुबह भी वह अपने घर अनाइठ से बाइक द्वारा शिवगंज स्थित मॉल अपने ड्यूटी पर जा रहा था. उसी दौरान प्राइवेट बस स्टैंड स्थित ओवरब्रिज पर पीछे से आ रहे ऑटो ने उसके बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे में जख्मी युवक का दाहिना पैर फ्रैक्चर कर गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










