ePaper

महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय में हुई मेहंदी प्रतियोगिता

Updated at : 22 Jul 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय में हुई मेहंदी प्रतियोगिता

प्रतियोगिता में 32 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन

आरा.

महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर स्मिता कुमारी की अध्यक्षता में “आर्ट एंड क्राफ्ट क्लब के द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के द्वारा छात्राओं के मनोबल को बढ़ाने का कार्य किया गया. कई छात्राओं के द्वारा मेहंदी के बेहतरीन डिजाइनों को शिक्षिकाओं के हथेली पर लगाया गया, जिसमें 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया.

आर्ट एंड क्राफ्ट क्लब की कोऑर्डिनेटर डॉ खुशबू कुमारी और डॉ कुमारी शिल्पा के द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. जज की भूमिका में इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट की डॉक्टर शिखा और रजनी नारसरिया रहीं. प्रथम पुरस्कार रुखसान प्रवीण, द्वितीय पुरस्कार सुहानी कुमारी, तृतीय पुरस्कार जेबा प्रवीण को दिया गया. प्रोफेसर राजीव कुमार, डॉक्टर सादिया हबीब, डॉ प्रिया कुमारी, स्मृति चौधरी, डॉ मनोज कुमार, राखी सिंह, डॉ आशा कुमारी, डॉक्टर शीला, डॉ अमरेश कुमार, डॉ विभा, डॉ पुनम, डॉ रश्मि, डॉ सुधा,आदि सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे. कोमल कुमारी, मुस्कान कुमारी, पूजा कुमारी आदि छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन