स्कूल जा रही पांचवीं की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 27 Jan 2025 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar news

गीधा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

जिले के गीधा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार 26 जनवरी की सुबह झंडा फहराने स्कूल जा रही है छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया. आरोपित अधेड़ पीड़िता के गांव का ही निवासी बताया जा रहा है. घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी है. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गये और कुछ देर हंगामा भी किया. वहीं, घटना की सूचना पाकर गीधा थानाध्यक्ष उमूस सलमा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचीं और पीड़िता व उसके परिजन से मिल घटना की जानकारी ली. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित पीड़िता के गांव के ही निवासी अजय सिंह है. जबकि पीड़िता की उम्र 10 वर्ष बतायी जा रही है, जो पांचवीं कक्षा की छात्रा है. इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच आरा सदर अस्पताल में करवायी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की सुबह जब छात्रा अपने घर से गांव में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय में झंडा फहराने जा रही थी. तभी उसी के गांव का आरोपित अजय सिंह उसे जबरन गोद में उठाकर गांव के सुनसान इलाके में स्थित एक कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर उसे बांधकर पहले मारा-पीटा इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया. उसके बाद वह वहां से भाग निकला. इसके बाद पीड़िता छात्रा अपने घर पहुंची और इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. इधर पीड़िता ने बताया कि रविवार की सुबह जब वह घर से गांव में ही स्थित अपने स्कूल में झंडा फहराने के लिए जा रही थी. तभी आरोपित अजय सिंह आया और उसका हाथ पकड़ उसे गोद में उठाकर कमरे में ले गया. वहां पर उसने उसे बांधकर पहले उसको मारा-पीटा और उसके बाद उसके साथ गलत काम किया. वहीं इस मामले में सदर एसडीपीओ टू रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है जिसके बाद प्रीत को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया है. इसके अलावा आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं उन्होंने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन