ऑटो चालक की हत्या के मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

टाउन थाना पुलिस की टीम ने गुरुवार की देर शाम भलुहीपुर मुहल्ले से की गिरफ्तारी
विज्ञापन
आरा.
शहर के टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर अखाड़ा के समीप गुरुवार की सुबह ऑटो चालक की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सफलता हासिल हुई है. इस मामले में पुलिस ने नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. वह टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मुहल्ला निवासी बुच्चू यादव है. बता दें कि गुरुवार की सुबह टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मुहल्ला में हथियारबंद बदमाशों ने ऑटो चालक गोलू यादव को गोलियों से भून कर हत्या कर दी थी, उसे काफी करीब से 6 गोली मारी गयी थी. इस मामले में मृतक के पिता के बयान पर सात लोगों को नामजद तथा दो अज्ञात को आरोपित बनाया गया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










