आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

Updated:
विज्ञापन

होली में घर आनेवाले यात्रियों को होगी काफी सुविधा

विज्ञापन

कोईलवर/आरा.

रेलवे द्वारा होली के दौरान ट्रेनों में होने वाले भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया गया है. गाड़ी संख्या 04087/88 नई दिल्ली-पटना होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन 27 फरवरी से तीन मार्च तक प्रतिदिन नई दिल्ली से 14:30 बजे रवाना होकर अगले दिन 06:25 बजे डीडीयू, 07:40 बजे बक्सर, 08:35 बजे आरा जंक्शन रुकते हुए पटना जंक्शन करीब 10:45 बजे पहुंचेगी.

वहीं वापसी में इसका परिचालन 28 फरवरी से चार मार्च तक प्रतिदिन पटना जंक्शन से 12:05 बजे खुलकर 12:58 बजे आरा जं, 13:48 बजे बक्सर,16:15 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन सुबह 09:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. गाड़ी संख्या.04663/64 अमृतसर पटना होली स्पेशल का संचालन आगामी 27 फरवरी तथा 2 और 5 मार्च को अमृतसर से 09:45 बजे रवाना होकर अगले दिन 09:30 बजे डीडीयू, 10:50 बजे बक्सर, 11:38 बजे आरा जंक्शन रुकते हुए 13:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. वहीं वापसी में इसका परिचालन 28 फरवरी तथा 3 और 6 मार्च को पटना जंक्शन से 16:00 बजे खुलकर 16:55 बजे आरा जंक्शन, 17:58 बजे बक्सर,20.10 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 20.00 बजे अमृतसर पहुंचेगी.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन