शराब मामले में फरार दो आरोपित गिरफ्तार

Edited by DEVENDRA DUBEY
Updated:
विज्ञापन

नवादा थाना पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन

आरा.

नवादा थाना पुलिस ने पूर्व के शराब मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया. इसमें एक की गिरफ्तारी सिकरहटा थाना क्षेत्र के बसरा गांव स्थित उसके घर से की. जबकि दूसरे की गिरफ्तारी टाउन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर अखाड़ा स्थित घर से बुधवार को की.

गिरफ्तार आरोपितों में टाउन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर अखाड़ा निवासी संजय यादव का पुत्र बिट्टू कुमार एवं सिकरहटा थाना क्षेत्र के बसरा गांव निवासी स्व. धर्मराज साह का पुत्र पवन कुमार शामिल हैं. बता दें कि 29 अप्रैल 24 को नवादा थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बिहारी मिल के पास पीछा कर चौरी थाना क्षेत्र के ढकनी इंग्लिश गांव निवासी शंभू लाल भगत के पुत्र सह चालक विकास कुमार को गिरफ्तार किया था. उसके पास रहे कार को जब्त कर लिया गया था. तलाशी के दौरान पुलिस ने कार 192 लीटर देसी शराब बरामद की थी. पूछताछ के दौरान उसने पवन कुमार एवं बिट्टू कुमार के साथ मिलाकर शराब बेचने की बात स्वीकार की गयी थी. हालांकि उस समय दोनों भागने में सफल हुए थे. इसके पश्चात नवादा थाने में पुलिस ने तीनों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी. दोनों उसी समय से फरार चल रहे थे.

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन