हत्या के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन
जगदीशपुर थाना पुलिस ने बौलीपुर स्थित उसके घर से पकड़ा
विज्ञापन
आरा.
जगदीशपुर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में दो वर्ष से फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया गया. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के बौलीपुर स्थित उसके घर से बुधवार को की. गिरफ्तार आरोपित जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बौलीपुर गांव निवासी स्व. दहाड़ी डोम का पुत्र जितेंद्र डोम है.बता दें कि बीते सात सितंबर वर्ष 2024 को तीयर थाना क्षेत्र के अंगरुआं गांव निवासी स्व. नंद किशोर सिंह के पुत्र सुभाष चंद्र सिंह रोज की तरह मजदूरी करने के लिए निकले थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे थे. आठ सितंबर की सुबह जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बिहारी सिंह के टोला गांव स्थित बिजली के खंभे से लटका हुआ उनका शव बरामद हुआ था. इस संबंध में मृतक के छोटे भाई पुनवासी सिंह द्वारा जितेंद्र डोम के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. उसी समय से उक्त आरोपित फरार चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन








