लाउडस्पीकर बजाने को लेकर मारपीट, तीन लोग जख्मी

Updated:
विज्ञापन

सहार थाना क्षेत्र के अनुआ गांव में हुई घटना

विज्ञापन

सहार.

स्थानीय थाना क्षेत्र के अनुआ गांव में शादी के रस्म के दौरान लाउडस्पीकर बजाने को लेकर मारपीट की गयी, जिसमें तीन व्यक्ति जख्मी हो गये. जिन्हें मौका पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार लायी.

जानकारी के अनुसार स्वर्गीय रवि मोहन राम की लड़की अमृता कुमारी की बुधवार को नाढ़ी गांव से बारात आने वाली थी. मंगलवार को लड़की वालों के घर पर मड़वान को लेकर लाउडस्पीकर बजा कर महिलाएं गाना गा रही थीं और भोज और खाना पीना रिश्तेदारों का चल रहा था. इसी बीच गांव के चमकु यादव, प्रमोद यादव, मनोज यादव, मोती यादव द्वारा स्वर्गीय रवि मोहन राम के पुत्र अमीत कुमार राम के घर पर आकर लाउडस्पीकर पर गाना गाने व बजाने को मना कर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया गया. परिजनों द्वारा विरोध करने पर लोकेश कुमार, अमीत कुमार और बहनोई पवन कुमार को लाठी-डंडा व रॉड से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया. जहां तीनों घायलों को गंभीर हालात में आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. लड़की के भाई अमीत कुमार के बयान पर अनुआ गांव के चार नामजद और अज्ञात पर सहार थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन