इवीएम की सुरक्षा में तैनात जवान की खुद की राइफल से गोली लगने से मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Mar 2024 10:59 PM
विज्ञापन
नवादा थाना क्षेत्र के कृषि भवन कैंपस में इवीएम की सुरक्षा में तैनात एक सिपाही की शनिवार की शाम खुद की इंसास रायफल से गोली लगने से मौत हो गयी.
विज्ञापन
आरा.
नवादा थाना क्षेत्र के कृषि भवन कैंपस में इवीएम की सुरक्षा में तैनात एक सिपाही की शनिवार की शाम खुद की इंसास रायफल से गोली लगने से मौत हो गयी. गोली उसके सर में लगी है. जवान द्वारा खुदकुशी करने की आशंका जतायी जा रही है. घटनास्थल से उसकी इंसास राइफल और खोखा बरामद किया गया है. मृत जवान मूल रूप से पटना जिले के मोकामा का रहने वाला हेमंत कुमार था. उसकी अगले महीने शादी होने वाली थी. हालांकि खुदकुशी के कारणों की फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है. घटना की सूचना मिलने पर डीएम राजकुमार, एसपी प्रमोद कुमार यादव, एसडीएम ज्योति नाथ शाहदेव और एएसपी परिचय कुमार सहित वरीय अफसर मौके पर पहुंच गये. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार कृषि भवन में रखी गयी इवीएम कि सुरक्षा के लिए जिला बल के तीन जवानों की ड्यूटी लगायी गयी थी. उनमें एक जवान छुट्टी पर है, जबकि दूसरा जवान सब्जी खरीदने निकला था. उसी समय मोकामा निवासी जवान ने अंदर से दरवाजा बंद करके खुद को सर में गोली मार ली. साथी जवान सब्जी लेकर लौटा, तो देखा कि अंदर से दरवाजा लॉक है. उसने खिड़की से झांका देखा, तो सिपाही हेमंत कुमार जमीन पर गिरा है और खून बिखरा है. उसके बाद जवान द्वारा अफसरों को सूचना दी गयी। उस पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुंच गये. एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया की शनिवार की संध्या करीब नवादा थानाध्यक्ष द्वारा सूचना दी गयी कि कृषि भवन में रखे गये इवीएम की सुरक्षा में तैनात मोकामा के रहने वाले सिपाही हेमंत कुमार का डेड बॉडी रूम में पड़ा है. रूम अंदर से लॉक किया हुआ है. खिड़की से देखने पर ज्ञात हुआ कि शव के पास काफी खून फैला हुआ है. इंसास राइफल शव के पास पड़ी हुई. इंसास राइफल का एक खोखा भी पड़ा हुआ था. सूचना मिलने पर वह स्वयं जिला पदाधिकारी सहित अन्य वरीय अफसरों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. विधिवत प्रक्रिया के तहत रूम को खोलकर घटनास्थल की जांच की गयी. साथ रहने वाले सिपाही से पूछने पर ज्ञात हुआ है कि वह सब्जी लेने गया था. तभी सिपाही हेमंत ने शायद अपने से ही गोली मार ली. एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि जवान की इंसास राइफल से गोली चलने और खुद से ही गोली मारने की ही बात सामने आ रही है. पूरे मामले की जांच की जांच की जा रही है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करायी गयी है. परिजनों को सूचना दे दी गयी है. जांच और परिजनों से बातचीत के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा.नवंबर से इवीएम सुरक्षा में लगी थी जवान की ड्यूटी :
बताया जा रहा है पटना के मोकामा निवासी जवान हेमंत ने वर्ष 2018 में भोजपुर जिला बल में योगदान दिया था. तब से वह भोजपुर में तैनात है। पिछले नवंबर माह में उसकी ड्यूटी कृषि भवन में रखी गयी इवीएम की सुरक्षा में लगायी गयी थी. तब से वह कृषि भवन में तैनात था.अप्रैल में होने वाली थी हेमंत की शादी, दो तीन से था गुमशुम :
सिपाही हेमंत कुमार की शादी इसी साल तीस अप्रैल को होने वाली थी. हालांकि वह कुछ दिनों से काफी गुमशुम रहता था. एसपी प्रमोद कुमार यादव ने उसके साथी सिपाही से पूछताछ के बाद यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि साथी सिपाही के द्वारा बताया गया हेमंत की तीस अप्रैल को होनी थी. वह दो-तीन दिन से हेमंत काफी गुमशुम और परेशान रहता था. हालांकि उसके गुमशुम और परेशान रहने का कारण पता नहीं चल सका था. परिजनों से बातचीत के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










