पत्नी व बेटी की हत्या करने के मामले में पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पत्नी व बेटी की हत्या करने के मामले में पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिछले मंगलवार की रात्रि में एकवारी आहर से दो शवों को बरामद किया गया था

विज्ञापन

सहार .

स्थानीय पुलिस ने एकवारी से पत्नी और बेटी की हत्या करने के मामले में पति को गिरफ्तार किया. बता दें कि पिछले मंगलवार की रात्रि में एकवारी आहर से दो शवों को बरामद किया गया था. जिनकी पहचान एकवारी गांव निवासी शिवनारायण सिंह की 25 वर्षीया पत्नी सुमन देवी तथा 09 वर्षीया पुत्री शिवानी कुमारी के रूप में की गयी थी. इस मामले में मृतिका के भाई भिखमपुर गांव निवासी रितेश कुमार के द्वारा स्थानीय थाना में अपनी बहन और भगीनी की हत्या परिजनों के द्वारा मोटरसाइकिल एवं सोने की चेन को लेकर करने एवं साक्ष्य छुपाने के लिए शवों को आहर में डालने की लिखित शिकायत की गयी थी. इसमें चार लोगों को अभियुक्त बनाया गया है, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति एकवारी निवासी हरे कृष्ण सिंह के पुत्र शिवनारायण सिंह को गिरफ्तार किया. जिसकी जानकारी सहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन